परिषद के लिए गौरव, नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा — अक्षय त्रिपाठी

शेयर करे

 

जल संरक्षण केवल विचार नहीं, सामाजिक दायित्व है — प्रवीण पांडेय

खागा फतेहपुर ::- आज खागा नगर में एबीवीपी के विभाग संयोजक द्वारा माला एवं पुष्पवर्षा कर अपने ज्येष्ठ कार्यकर्ता का किया अभिनंदन

जलनिधियों को जीने दो के लेखक प्रवीण पांडेय को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान द्वारा प्रथम पुरस्कार, परिषद में हर्ष का माहौल

जल-पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” के लेखक, प्रसिद्ध जल-पर्यावरण लेखक एवं पर्यावरण पहरूवा श्री प्रवीण पांडेय जी को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की
(जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार) द्वारा संचालित तकनीकी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया। पुस्तक का प्रकाशन प्रवासी प्रेम पब्लिशिंग द्वारा किया गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्येष्ठ कार्यकर्ता रहे श्री प्रवीण पांडेय को राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर परिषद परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर परिषद के विभाग संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने अक्षय डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के द्वारा माला पहनाकर पुष्पवर्षा कर अपने ज्येष्ठ कार्यकर्ता का भव्य अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए गर्व का विषय है कि परिषद का एक ज्येष्ठ कार्यकर्ता आज अपने शोध, लेखन और वैचारिक प्रतिबद्धता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है।
उन्होंने कहा कि श्री पांडेय की यह उपलब्धि परिषद की नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और युवाओं को समाज, जल एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की दिशा में मार्गदर्शन देगी।

अभिनंदन के उपरांत प्रवीण पांडेय पर्यावरण पहरूवा ने परिषद के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जलनिधियों का संरक्षण केवल लेखन या विमर्श का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सामाजिक दायित्व है।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ता रूप अक्षत जी राहुल, राजकुमार जी उदय जी रवि सिंह जी, शुभम पटेल जी ,आयुष जी, पंकज जी समेत अन्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट