खागा फतेहपुर ::-
1. नगर में बड़े वाहनों के आवागमन रोकने के लिए सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक की कड़ाई से नो इंट्री लागू हो!2.सुव्यवस्थित आवागमन के लिए नगर के फुटपाथों को कड़ाई से खाली जाए!3. नहर पुलिया के पास पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगवाई जाए!
खागा (फतेहपुर)गत दिनों नगर के एक व्यापारी हुकुम सिंह की मौत से आहत व्यापार मंडल ने आज दिनांक 12.01.2026,दिन सोमवार को खागा नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप, प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवहूति पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में बड़े वाहनों के आवागमन के लिए सुबह ९ बजे से रात्रि ९ बजे तक नो-एंट्री लागू की जाए, साथ ही व्यवस्थित आवागमन के लिए नगर के फुटपाथ खाली करवाए जाएं और नहर के पास पुलिया पर सायंकाल ४ बजे से रात्रि ९ बजे तक पुलिस पिकेट ड्यूटी लगाई जाए। ज्ञापन के बाद जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल वा बुंदेलखंड के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि कब तक व्यापारियों आम नागरिकों की इस तरह से दुर्घटना में जान जाती रहेगी,आम लोगों में इस व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश है,ज्ञापन में हमने मांग की है कि तहसील प्रशासन द्वारा उक्त व्यवस्था जल्द लागू की जाए, अन्यथा व्यापार मंडल ,बुंदेलखंड राष्ट्र समिति जनांदोलन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, राकेश केसरवानी, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष रामप्रकाश केसरवानी उर्फ बबलू सभासद, नदीम अहमद सिद्दकी एडवोकेट,वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी,मंत्री शमीम अहमद, राजू तिवारी,समाजसेवी सुशील गुप्त गांधी,राजा तिवारी, नीर सिंह यादव ,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल उपस्थित रहे।







