खखरेरू / फतेहपुर ::- बजरंग दल हिंद ने नगर पंचायत खखरेरू में तैनात अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण की मांग की है। संगठन का कहना है कि ईओ की कार्यप्रणाली के चलते नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बजरंग दल हिंद के प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने आरोप लगाया कि जब से नगर पंचायत खखरेरू में ईओ हरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला है, तब से नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि लगभग सभी वार्डों में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र 4 से 5 माह की देरी से जारी किए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि समाजसेवियों और नगरवासियों के फोन तक नहीं उठाए जाते और आवास से संबंधित शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर लापरवाह अधिकारी का स्थानांतरण नहीं किया गया, तो संगठन नगरवासियों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट



