जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

खागा फतेहपुर

आज दिनांक 16.05.2026 को तहसील खागा जनपद फतेहपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जनसमस्याओं को सुनकर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देशित किया गया । जिसमे सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल प्रार्थना पत्र 322मे 23का मौके पर निस्तारित किया गया शेष प्रार्थना पत्र को विभागीय आधिकारियो व कर्मचारियाें को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देशित किया जिसमे खागा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार खागा तहसीलदार श्रीमती शैलकुमारी खागा क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप अपने क्षेत्र कोतवाली एवं थानो के एस एच ओ व एस आई के साथ मौके पर मौजूद रहे खागा कोतवाली धाता थाना प्रभारी खखरेरू थाना प्रभारी किशनपुर थाना प्रभारी सुल्लतानपुर थाना प्रभारी ऐरायाँ धाता विजयीपुर हथगाम नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरिक्षक व सभी क्षेत्र के राजस्व लेखपाल अमीन कर्मचारी मौजूद रहे जिसमे जल विभाग विद्युत विभाग रसद खाद्य विभाग वन विभाग शिक्षा विभाग नगर पंचायत किशनपुर खखरेरु हथगाम धाता खागा हथगाम के कर्मचारी व आधिकारियो मौके पर उपस्थित रहे। जिसमे आज दो किसानो मे से राजस्व विभाग के खिलाफ बडी उजागर देखने को मिला जिसमे जिंदा किसान को म्रत दिखाकर उसके जमीन को दूसरे के नाम करने का मामला सामने आया दूसरा किसान की राजस्व निरिक्षक एवं लेखपाल के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए गलत नाप करके दूसरे को देने को लेकर तहसील सभागार मे केरोसीन डालकर आग लगाने का प्रयास किया जिसमे मौके पुलिस प्रशासन के मौजूद होने कारण उसको बहार लाया गया जिसको देखकर जिलाधिकारी महोदया कडी जाच कर करके दोषियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया और कडे रूख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी

ब्यूरो रिपोर्ट