जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत मदरसा से लापता 02 किशोरों को कालिंजर पुलिस द्वारा चेन्नई से सकुशल बरामद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 14 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी गनी अहमद पुत्र मो० बिज्जा निवासी ग्राम गौहानी थाना सरबई द्वारा थाना कालिंजर पुलिस को सूचना दी गई कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को उनका पुत्र एवं उसका साथी थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम मसौनी स्थित मदरसा अरबिया तजबीदुल कुरान से लापता हो गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कालिंजर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर दोनों किशोरों की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से लगातार तलाश करते हुए दोनों लापता किशोरों को बुधवार दिनांक 19 अगस्त 2026 को चेन्नई शहर से सकुशल बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस टीम में दारा सिंह थानाध्यक्ष कालिंजर, उ०नि० रंजीत बहादुर, कां० रितेश कुमार, कां० यादवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


