जनपद बांदा।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ, बांदा के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन स्थित वितरण सेंटर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन वितरण सेंटर पर उपस्थित सभी समाचार पत्र वितरक साथियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया। सभी वितरकों से आग्रह किया गया कि सुबह समाचार पत्र वितरण के समय वे प्रत्येक घर में जाकर “हर घर तिरंगा” अभियान की अपील करें और लोगों को तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम में उपस्थित समाचार पत्र विक्रेता संघ, बांदा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी वितरक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाचार पत्र विक्रेता संघ का ये कदम वंदनीय है। आप हर सुबह हर घर की दहलीज तक पहुंचते हैं। आप ही सबसे बड़े संदेशवाहक हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि जब आप अखबार देने जाएं तो हर घर में ये बात अवश्य कहें – 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाएं।”तिरंगा केवल कपड़ा नहीं है, ये हमारे शहीदों की शहादत और 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान है। इसे सम्मान पूर्वक फहराएं और सम्मान पूर्वक उतारें।”जब बांदा का हर घर तिरंगे से सजेगा, तब जाकर सही मायने में भारत का गौरव बढ़ेगा। आइए मिलकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाएं।”
इस अवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदाधिकारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, महामंत्री कमलेश पाल, राजेश कुमार, जिला सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता, शेखर, वैभव धुरिया, महेश प्रजापति, जयप्रकाश कबीर, सोनू राजपूत, सुनील कुमार, गोपी एवं बड़ी संख्या में वितरक साथी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


