जनपद बांदा।
बांदा में शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 को ग्राम तिंदवारा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। उक्त कार्यक्रम के आयोजक कालीचरण साहू जिला कांग्रेस सचिव रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, शोएब रिजवी जिला कांग्रेस महासचिव, पूर्व चेयरमेन नगरपालिका परिषद मोहन साहू, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, इरफान खान सभासद, अंसार सिद्दीकी,छेदीलाल साहू,गौरव सक्सेना उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम देर रात्रि तक चला जिसमें फाइनल में बांदा व हमीरपुर की टीमें पहुंची, दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा, बांदा टीम विजेता रही और हमीरपुर टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि राजेश दीक्षित ने सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए समस्त ग्राम वासियों को, आयोजन समिति को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


