फतेहपुर /खागा ::– मंगलवार को खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुड़ बनाने वाली चरखी पर छापा मारकर 15 क्विंटल मिलावटी गुड़ बरामद किया, जिसे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह चरखी प्राइमरी स्कूल के पास स्थित है, जिसके संचालक वीरेंद्र केसरवानी निवासी सरांय अकिल बताए जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी.एन. कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां चीनी और कलर डालकर मिलावटी गुड़ बनाया जा रहा है। सूचना पर तीन खाद्य अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। मौके से 15 क्विंटल मिलावटी गुड़ बरामद हुआ। केमिकल की पुष्टि अभी नहीं हुई है, गुड़ के चार सैंपल लिए गए हैं, जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।


