नागरिकों द्वारा द्वारा ई०वी०एम० के माध्यम से कैसे मतदान करें कि प्रक्रिया को खुद करके दिखाया ।
यह प्रशिक्षण अभियान जनपद, तहसील, ग्राम स्तर तक चलाया जाएगा
फतेहपुर 20 नवम्बर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के प्रशिक्षण /जागरूकता कार्यकम का शुभारंभ किया , जिसमें नागरिकों द्वारा द्वारा ई०वी०एम० के माध्यम से कैसे मतदान करें कि प्रक्रिया को खुद करके दिखाया। यह प्रशिक्षण अभियान जनपद, तहसील, ग्राम स्तर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि पात्र मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया को समझे। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान कर अपनी सक्रिय सहभागिता कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान संबंधी प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम को संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए यह अभियान अधिसूचना जारी होने चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने हेतु बूथ लेवल पर 21, 22 एवं 28, 29 नवम्बर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी बूथ लेवल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार कार्यवाही कर शामिल करेंगे।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) , अपर उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


