वृद्धा आश्रम में मनाया आरती निषाद ने जन्मदिन, बुजुर्गों के आशीर्वाद से गूंज उठा आश्रम

जनपद बांदा।

बांदा शहर में एक दिल छू लेने वाली पहल देखने को मिली, जहां जन्मदिन केक काटकर नहीं बल्कि बुजुर्गों की सेवा करके मनाया गया। सुल्तान प्रजापति के नेतृत्व में आरती निषाद का जन्मदिन वृद्धा आश्रम बांदा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आश्रम में रहने वाले वृद्ध महिला-पुरुषों को फल और मिठाई बांटकर सम्मानित किया गया। बुजुर्गों ने आरती निषाद को आशीर्वाद देते हुए लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ दी। सुल्तान प्रजापति ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे सुंदर तरीका खुशी उन लोगों के साथ बांटना है जिनके पास अपना परिवार नहीं है। बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची पूजा है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी किए जाएंगे। आरती निषाद ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और वह आगे भी आश्रम के बुजुर्गों की सेवा के लिए तैयार रहेंगी।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट