इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित, किया याद

जनपद बांदा।

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयरन लेडी, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि शहादत दिवस व लौह पुरुष, पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “इंदिरा गांधी पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से जानी और मानी गईं, उन्होंने अपने शासन काल में गरीब और मध्यम वर्गीय देशवासियों के लिए अनेक योजनाएं लागू की, देश खुशहाल बना, उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए कहा कि- वे महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक थे, अपने ठोस निर्णयों के लिए लौह पुरुष के रूप में जाना गया।” पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद संजय गुप्ता ने बतलाया कि “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन जन की आराध्य थीं, 1971 के भारत पाक युद्ध में उनके कुशल नेतृत्व के कारण पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंधक बनाया गया और अपनी ठोस रणनीति के तहत बंगलादेश बनाकर बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई, उन्होंने बतलाया कि मेरे चेयरमैन पद पर रहते हुए इंदिरा गांधी जी की आदम कद प्रतिमा लगवाने का काम किया गया। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल देश को अखण्ड भारत का सपना साकार किया, वही जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी द्वारा इंदिरा नगर स्थित इंदिरा पार्क में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, शिवपूजन तिवारी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू वक्ता, साद खान, कृपाशंकर सोनी, दिव्यांश वर्मा, शब्बीर सौदागर, सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट