जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जुआ जैसे संगठित अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शनिवार को देर शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रब्बानिया नगर के पास कुछ व्यक्ति संगठित होकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मौके पर छापेमारी करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते तथा मालफड़ के 8200 व जामा तलाशी के 3650 रुपये सहित कुल 11850 रुपये बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त में सइद अहमद पुत्र फरीद निवासी गूलरनाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, अजीज पुत्र रज्जब निवासी छावनी पीली कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, हसीब अली पुत्र गौसन अली निवासी हाथीखाना अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, चांद पुत्र खलील निवासी खाईपार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा सकीर पुत्र वसीम निवासी हाथीखाना अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा शामिल रहे। कार्यवाही टीम में आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति, कां० मनीष शुक्ला, कां० प्रशांत यादव, कां० सतीश, कां० सौरभ मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


