जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 27/28 अगस्त 2026 की देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत की जा रही गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी सहेवा थाना गिरवां जनपद बांदा को ग्राम बिलगांव ,खुरहण्ड रोड थाना बिसण्डा से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 47 .1 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5.5 लाख रुपए है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह संजय नशीला से स्मैक खरीदकर मोटरसाइकिल से गांव गांव जाकर महगें दामों में बेचता है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध स्मैक व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। इस दौरान 47.1 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल ( परिवहन में प्रयुक्त ), एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी ग्राम सहेवा थाना गिरवां जनपद बांदा के रूप में बताई गई तथा फरार अभियुक्त संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर पुत्र नवल किशोर निवासी भूरा डेरा ,कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा बताया गया। संबंधित पर मु०अ०सं० 399/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसण्ड़ा चन्द्र प्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी बिलगांव गौरव कुमार मिश्रा, हे०कां० जितेन्द्र सिंह, कां० संगम यादव, म०कां० शालू यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


