जनपद बांदा।
रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देते हुए ग्राम कनवारा में एक वृहद सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 375 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ी,किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। रोटी बैंक सोसाइटी हर रविवार विगत 08 वर्षों से जरूरतममंदों की मदद करती चली आ रही है।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है।
कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा महेन्द्र पाल शाखा प्रमुख खुटला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान ग्राम चहितारा कारेलाल प्रजापति के निर्देशन में एवं समाजसेवी ग्राम चहितारा सुखनंदी पाल राजू के सहयोग से ग्राम चहितारा, चौकी कृषि विश्वविद्यालय, थाना कोतवाली देहात ब्लॉक बड़ोखर, तहसील व जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
बाँदा शहर के जागरूक एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई। वितरण के साथ-साथ संगठन के उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य मेराज अहमद खान संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रविवार सेवा दिवस पर बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा अभियान एक बार फिर साबित कर गया कि सच्ची दोस्ती वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लेकर आए।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


