मनियर (बलिया)। सूत्रों के अनुसार, आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को बलिया की औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा मनियर बाजार में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाजार में कुछ ही मेडिकल दुकानें खुली मिलीं। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक द्वारा तिवारी मेडिकल एजेंसी पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री के बिल तथा औषधि लाइसेंस सहित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालक को दवाओं के रख-रखाव एवं संबंधित अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


