जनपद बांदा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा द्वारा जनगणना प्रशिक्षण के लिए निर्धारित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण कक्ष, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। जनगणना हेतु मास्टर ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो बैच में दिनांक 07.10.26 से 14.10.26 के मध्य चलेगा। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना संबंधी कार्यों एवं निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी गंभीरता से प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक दायित्व है, इसलिए प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित दायित्वों के संबंध में पूरी जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक, तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय, डायट प्राचार्य सतेंद्र पाण्डेय, जनगणना प्रभारी शैलेश शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


