जनपद बांदा।
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा अल्पना के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयन्ती के अवसर पर विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक व विधिक जागरुकता शिविर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शुक्रवार दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयन्ती के अवसर जनपद न्यायाधीश अल्पना के एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन के संघर्षों पर व्याख्यान किया गया। तत्पश्चात् प्रातः 08:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर-बांदा में माननीया जनपद न्यायाधीश /अध्यक्षा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। इस प्रभात फेरी में राजकीय इण्टर कॉलेज, बांदा के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर जिला जज के साथ विवेक कुमार गुप्ता अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, चन्द्रपाल (द्वितीय), विशेष न्यायाधीश-भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, प्रवीण कुमार सिंह-अपर जिला जज प्रथम, डा० विकास श्रीवास्तव विशेष न्यायधीश (एस०सी० / एस०टी०), सजंय कुमार सिंह-विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट), श्रीपाल सिंह-अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सौरव सिंह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अर्पिता सिंह (प्रथम) सिविल जज (जू०डि० – त्वरेत), दिव्यकान्त सिंह राठौर-अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेल्वे), पवन सिंह तोमर अपर सिविल जज (जू०डि०/ त्वरित) बांदा, सुभांशु दास अपर सिविल जज (जू०डि०/त्वरित) बांदा, पूनम श्रीवास्तव प्रधानाचार्या राजकीय इण्टर कॉलेज-बांदा, रामनरेश-वरि०लिपि०, निकिता कनिष्ठ सहायक, राशिद अहमद डीईओ के साथ पराविधिक स्वयं सेवक सुमन शुक्ला, सत्यम, अर्जित कुमार, जुगेश, सुरभि व अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहें।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 09:30 बजे सन्त कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, ग्राम लामा में पॉक्सो एक्ट के सम्बंध में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कर रहें डा० विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज (एस०सी०/एस०टी०) द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्राविधानों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी, प्रदीप कुमार मिश्रा-अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) द्वारा पॉक्सो एक्ट के सम्बंध में यौन शोषण से बाल सुरक्षा अधिनियम-2012 के कानूनो के परिणामों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की तथा छात्रों के एक्ट से सम्बन्धित प्रश्नो के उत्तर दियें। साथ हीश्रीमान सौरव सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा एवं कमल सिंह गौतम सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा भी जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही विधि छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन व उनकी शिक्षाओं के सम्बंध में तैयार की गयी पेन्टिंग्स का निरीक्षण न्यायिक अधिकारी गण द्वारा किया गया। शिविर के अन्त में प्रधानाचार्या डा० श्रेतिमा द्विवेदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से वरुण राय, प्रशान्त सिंह, प्रदीप कुमार, विनय प्रताप तिवारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रामनरेश-वरि०लि० राशिद अहमद डी०ई०ओ०, सुश्री निकिता कनिष्ठ सहा० व आदित्य धुरिया एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही समय प्रातः 9.00 बजे से महाराणा प्रताप चौराहा स्थित पार्क में आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज के छात्रों द्वारा पॉक्सो अधिनियम के सम्बंध में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


