सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

फतेहपुर ::-  01 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान अतिथियों ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टर, चित्र एवं रंगोली का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सरकार की लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न विकासपरक कार्य किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कु. गौरी देवी ने प्रथम, कु. पिंकी देवी ने द्वितीय तथा सागर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में गौरव ने प्रथम, गार्गी ने द्वितीय तथा मो. रेहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों ने विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह गौतम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पाण्डेय, जिला महामंत्री श्रीमती सुशीला मौर्या, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, महिला मोर्चा की प्रबंध अध्यक्ष श्रीमती शोभावती, श्रीमती निशा, मंजू शुक्ला, सुधा मौर्या, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित भाजपा पदाधिकारी, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियां तथा छात्राएं मौजूद रहीं।