जालौन नदीगांव पावर हाउस पर बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अहम कदम, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से मिलेगी निजात

 

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा

नदीगांव विद्युत उपखंड नदीगांव 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है।

इस बदलाव से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ गई है। अब ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी। इसका मुख्य मकसद इलाके में बिजली की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समय-समय पर मशीनों और ट्रांसफार्मरों की जांच व मरम्मत भी करते हैं। इसी क्रम में पावर हाउस के यार्ड की खास सफाई कराई गई है। यार्ड से कचरा, सूखी घास और मलबा हटाया गया है, ताकि उपकरणों में ओवरहीटिंग और आग लगने का खतरा कम हो सके।
इस कार्य में सूरज प्रसाद टी जी 2, रामकेश, तिलक, जीतू सिकरी, आकाश, चांद बाबू और कमल जैसे कर्मचारी शामिल रहे।