बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल बिस्किट का किया वितरण

जनपद बांदा।

रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे की अध्यक्षता में महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुनीता सिंह के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही महिला टीम की शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बांदा रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त फल, बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा। उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों, सदस्यों, समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला शाखा प्रमुख शहाना खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य रश्मि सिंह, सचिन साहू, सुरक्षा गार्ड आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar