जनपद बांदा।
सोमवार 21 सितंबर 2026 समाजवादी पार्टी बांदा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में जनपद बांदा के विधानसभा तिंदवारी के ग्राम नरजिता व चौकी पुरवा में “PDA एकता सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के अवसर पर पीडीए के प्रभारी बन कर आए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति रहे। अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जनपद बांदा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवान सिंह, अशाेक सिंह गौर, अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा के जिला अध्यक्ष डी.आर. यादव, कुदरत उल्ला खान, श्यामबाबू खंगार, रामदास निषाद, रामबाबू यादव, रामलाल, प्रमोद निषाद, प्रजापति, दिलीप पटवा, अजरूद्दीन, संतराम बाल्मीक, सभाजीत यादव, प्रजापति, नारायणदास, रामसजीवन प्रजापति, यशवंत यादव, जगमोहन प्रजापति, शिवदास प्रजापति, एवं समाजवादी पार्टी व संगठन के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


