जनपद बांदा।
बांदा में सोमवार दिनांक 21 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन बांदा नवीन सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के पद पर स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक की दिनांक 26 जुलाई 2025 को जनपद बरेली से जनपद बांदा में तैनाती हुई थी।

इस दौरान वह क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम व क्षेत्राधिकारी यातायात आदि के रुप में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं दी है। विदाई समारोह में बांदा पुलिस परिवार द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती लिए शुभकामनाएं दी गई।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


