खागा फतेहपुर ::- खागा कोतवाली अंतर्गत उमरा गांव में राम चंद्र पुत्र सकठू की मौत फूंक झाड़ से हो गई। आपको बता दें कि मृतक को शारीरिक कोई बीमारी थी जिसका उसने कई जगह इलाज करवाया परन्तु कोई फायदा नहीं हुआ तो वह कई दिनों से सर्वेश ओझा पुत्र स्व प्रेम चंद्र सोनी से संपर्क किया हो गया उसने बताया कि वह उसे गारंटी के साथ ठीक कर देगा और वह कल दिनांक 12/9 /26 से फूंक झाड़ करने लगा और रात में फूंक झाड़ करके अपने घर चला गया रात्रि में लगभग 12:00 बजे उसकी तबीयत पुनः खराब हो गई जिससे 12:00 बजे रात के बाद तांत्रिक पुनः आया और सुबह तक घर फूंक झाड़ करता रहा अंत में उसने कहा इसकी दिमाग की नस फट गई और जैसे उसने यह बात कहा रामचंद्र की मौत हो गई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया मौके पर खागा कोतवाली की पुलिस पहुंची और तांत्रिक सर्वेश सोनी को हिरासत में ले लिया परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान नहीं आएंगी हम लाश नहीं उठने देंगे अब देखना है कि मंत्री जी के आने के बाद क्या फैसला होता है मौके पर किसी प्रकार का बवाल न होने पाए इस लिए तीन थानों की पुलिस मौजूद हुई। खबर लिखने तक माहौल शान्त रहा । आपको बता दें कि राम चंद्र के एक बेटी उम्र लगभग 18 वर्ष और दो बेटे 15व 13 वर्ष के है मृतक के पास खेती बाड़ी भी नहीं है राम चंद्र के मौत के बाद अब परिवार का गुजारा कैसे होगा यह तो भगवान ही जनता है वास्तविकता यह है कि उनकी स्थित दयनीय है।
ब्यूरो रिपोर्ट
ओझा तांत्रिक के फूंक झाड़ से गई युवक की जान,प्रशासन मौके पर मौजूद


