कमासिन पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा, 12 घण्टे के अंदर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 11/12 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना कमासिन पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को सूचना के 12 घण्टे के अंदर चोरी के सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना कमासिन क्षेत्र के रहने वाले देवकीनंदन व आदित्य द्वारा अपनें अपनें घरों में हुई चोरी के संबंध मे दिनांक 11 सितंबर 2026 को थाना कमासिन पर सूचना दी। जिसके सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गयी। इसी क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अंदर अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को पं० केदार नाथ डिग्री कॉलेज ग्राम पछौहां रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी का सामान व नगदी बरामद की गई। इस दौरान 105 किलोग्राम गेंहु, 30 किलोग्राम चना, 01 माइक्रोटेक इनवर्टर, 01 ल्युमिनस बैट्रा, 01 लोहे की कढाही, 2500 रुपए नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त में भैरव पुत्र माताबदल निवासी ग्राम पछौहा थाना कमासिन जनपद बांदा तथा राजाभैया पुत्र माताबदल निवासी ग्राम पछौहा थाना कमासिन जनपद बांदा मौजूद रहे। संबंधित पर मु०अ०सं०- 241/26 धारा 331(4)/303(2)/317(2) बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा, मु०अ०सं०- 242/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० पारसनाथ थाना कमासिन, उ०नि० आशीष पटेरिया, कां० यौगेश गुप्ता, कां० मुकेश मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट