जनपद बांदा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा बांदा विधानसभा क्षेत्र व गिरवाँ थाना क्षेत्र के ग्राम पिथौराबाद पहुंचकर दिनांक 09 सितम्बर 2026 को ट्रक दुर्घटना में मृतक लालाराम उर्फ गणेश कुशवाहा पुत्र रामऔतार कुशवाहा के घर पहुंचे। मृतक के परिजनों से मिलकर हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मृतक के परिजनों में मृतक का चचेरा भाई दीपक कुशवाहा, मृतक का पुत्र नैतिक कुशवाहा व पुत्रियाँ निशा, रोशनी, प्रज्ञा से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन बांदा का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि “उक्त ट्रक दुर्घटना में मृतक के परिजनों पुत्र, पुत्रियों को सरकारी सहायता प्रदान की जाए। मृतक सब्जी विक्रेता था जिसकी कमाई पर ही पूरा परिवार आश्रित था।” इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव कालीचरण निगम, गिरवाँ मण्डल अध्यक्ष रज्जाक भाई सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


