यात्री सुविधाओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने सौंपा रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन

जनपद बांदा।

सोमवार को सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में अपने पदाधिकारीयों के साथ एक ज्ञापन रेल मंत्री भारत सरकार को रेलवे स्टेशन मास्टर बांदा को दिया और उनको अवगत कराया कि बांदा से प्रतिदिन हजारों लोग देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं, परन्तु स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंच ने भारत सरकार से निम्न मांगे रखी।

1- रेलवे स्टेशन में स्लीपर / वातानुकूलित क्लास के यात्रियों के लिए नये और भव्य प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाय।

2- रेलवे कर्मचारियों के लिए बने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाये तथा बाँदा शहर में स्थित किसी अच्छे अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था की जाये।

3- बांदा जनपद आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन मुंबई के लिए यात्रा करते हैं, परन्तु यात्रियों के अनुपात में बांदा से मुंबई के लिए गाड़ियां बहुत कम है अतः तुलसी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाये।

4- दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई,रामेश्वरम, हैदराबाद,मंगलुरु के लिए बांदा से ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया जाये।

5- जम्मू कश्मीर,हरिद्वार, अमरनाथ की यात्रा के लिए प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन किया जाये।

6- चम्बल एक्सप्रेस और दुर्ग वेतवा एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाय।

7- बांदा से प्रयागराज की ओर जाने के लिए सुबह और शाम पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाये।

8- समस्त एक्सप्रेस ट्रेनों में और सुपरफास्ट ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाये जाये।

9- स्टेशन के बाहर पार्किंग की जगह बहुत कम है, चारपहिया गाड़ियों की पार्किंग की अलग से व्यवस्था की जाये।

10- स्टेशन परिसर में शुद्ध और सस्ते जनता भोजनालय की स्थापना की जाये।

इस मौके पर ज्ञापन में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा, प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता बाबू, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, साजिद डॉलर, नेतराम वर्मा, रहीस खान, शुभम धुरिया, मनी कश्यप, आदिल खान, अंकित खंगार नोखे, बबलू श्रीवास, अर्जुन अनुरागी, दयाराम गुप्ता, गामा गुप्ता, जमुना गुप्ता, हर्षित द्विवेदी, बबलू आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar