जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना जसपुरा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या करने वाले मृतका के देवर व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 04 सितंबर 2026 को थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम बरेहटा के रहने वाले राजबहादुर ने थाना जसपुरा पर सूचना दी कि उनके सगे भाई व भतीजे ने मामूली विवाद को लेकर उनकी पत्नी गीता को धारदार हथियार के मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा वह और उसका लड़का अनिल भी घायल हो गया है। जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना जसपुरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में सोमवार दिनांक 07 सितंबर 2026 को थाना जसपुरा पुलिस द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मृतका के देवर व भतीजे को गौरीकलां मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त में रामबहादुर पुत्र मइयादीन निवासी बरेहटा थाना जसपुरा जनपद बांदा तथा राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र शिवलोचन निवासी बरेहटा थाना जसपुरा जनपद बांदा रहे। संबंधित पर मु०अ०सं०- 149/26 धारा 3(5)/191(2)/191(3)/190/118(1)/109(1)/103(1)/333/115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना जसपुरा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में ऋषिदेव सिंह प्र०नि० थाना जसपुरा, कां० दिलीप कुमार, कां० अनेन्द्र, म०कां० आरती गुप्ता मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


