जनपद बांदा।
जिलाधिकारी बांदा के आदेश दिनांक पत्रांक/9004-07/2026-27 दिनांक 22 अगस्त 2026 द्वारा जनपद में संचालित आवासीय विद्यालयों की जांच हेतु जनपद एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को जांच हेतु आवासीय विद्यालय आवंटित किय गये। उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 23 अगस्त 2026 को जनपद के 11 निजी आवासीय विद्यालयों में जांच हेतु नामित अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण जांच की गयी। संबंधित अधिकारियों द्वारा कुल 11 निजी विद्यालयों की जांच रिर्पोट के अंतर्गत 02 विद्यालय आर०बी०एस० माण्टेशरी पब्लिक स्कूल, सर्वोदय नगर बांदा एवं चन्द्रशेखर पब्लिक स्कूल, तिन्दवारी रोड बांदा में आवासीय विद्यालय संचालन नहीं पाया गया। 03 विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, सर्वोदय नगर बांदा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस आ०वि०, अतर्रा रोड बबेरू एवं स्वामी विवेकानन्द आ०वि० अतर्रा रोड, बबेरू आवासीय विद्यालय संचालित पाया गया। 06 विद्यालय हरि प्रसाद सिंगरौर आ०वि०, औगासी रोड बबेरू, तथागत ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल अतर्रा, बूटूबाई आ०वि० ओरन रोड अतर्रा, सर्वोदय इण्टर कालेज अमलोखर, कमासिन, सरस्वती विद्या मन्दिर, शास्त्री नगर बांदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई इण्टर कालेज, जमालपुर बांदा माध्यमिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त विद्यालय है, जिसमें आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। आवासीय विद्यालयों में पायी गयी कमियों जैसे 02 विद्यालयों में दैनिक उपभोग की सुविधाओं का अभाव पाया गया। 07 विद्यालयों में आवासीय रूप से ठहरे बच्चों को भोजन व्यवस्था हेतु डायनिंग टेबल/किचेन शेड आदि की उपयुक्त व्यवस्था नहीं पायी गयी है। 02 विद्यालयों में खाद्यान्न स्टोर की कोई व्यवस्था नहीं पायी गयी। सर्वोदय इण्टर कालेज अमलोखर कमासिन में बच्चों भोजन हेतु कोई मीनू निर्धारित नहीं किया गया है। 04 विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा हेतु सी०सी०टी०वी०, आवागमन पंजिका, गार्ड व्यवस्था नहीं है। 07 विद्यालयों द्वारा भोजन के सैम्पल की जांच नहीं करायी जाती है। 02 विद्यालयों द्वारा बच्चों का छात्र परीक्षण नहीं कराया गया है। पायी गयी कमियों के सन्दर्भ में सम्बन्धित विद्यालयों के प्रबन्धकों/संचालनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


