जनपद बांदा।
बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर ग्राम पंचायत गंच्छा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” चौपाल बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत अध्यक्ष सियाशरण ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्राम पंचायत गंच्छा वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अब खबर आ रही है कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार की तरफ से बनाई SIT ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। सबसे बड़ी और दुर्भाग्यपूर्ण बात ये कि रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम ही नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसका सीधा मतलब ये है कि अगर चंपत राय और अनिल मिश्रा फंसते तो ये लोग उनका भी नाम लेते, जिनके इशारे पर हजारों करोड़ रूपये की चंदा चोरी की गई है। इसलिए इन दोनों को पाक-साफ बचा लिया गया। लेकिन योगी-मोदी को ये बात नोट कर लेना चाहिए कि इस देश की जनता बेवकूफ नहीं है। किस तरह से मोदी से लेकर योगी की सरकार जांच के नाम पर बड़े डकैतों को बचाने का काम कर रही है। किस तरह से सरकार चंपत जैसे चोरों को सुरक्षा दे रही है। इन लोगों से इंसाफ की उम्मीद कोई कैसे कर सकता है ? इस बात को देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि पता है कि इस देश में इतनी बड़ी लूट, वो भी रामलला के दरबार में बिना योगी-मोदी और संघ के मिली भगत के, बिना दोनों गुजरातियों के संरक्षण के संभव नहीं है। अगर इन सबका आशीर्वाद चंपत चोर पर न रहा होता तो अब तक सारे चोर कब का धर गये होते। मगर अब तो इनको बचाने का खेल चल रहा है। हैरानी की बात ये है कि आज तमाम संघियों- भाजपाईयों ने राम को छोड़कर योगी मोदी को अपना आराध्य बना लिया है। ये लोग सच्चाई जानने के बाद भी सरकार और डकैतों का बचाव कर रहे हैं।”
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि “आज राम को अपना आराध्य मानने वाली जनता देख रही है कि वे कौन लोग हैं, जो राम के नाम पर सत्ता हथिया कर अरबों लोगों की आस्था के हत्यारे, रामद्रोहियों, पापियों और चढ़ावा चोरों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। देख लेना योगी-मोदी का हिसाब तो खुद राम जी करेंगें, राम जी के दरबार में देर भले है, मगर अंधेर नहीं। चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों, वोट चोरों के सरगना को आधी–आधी रात तक नींद नहीं आ रही है। सरकार जाने के बाद क्या हाल होगा, ये चिंता दिन–रात उसे बेचैन कर रही है।” गंच्छा ग्राम पंचायत में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” चौपाल बैठक के इस अवसर पर जिला महासचिव कालीचरण निगम, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, संतराम यादव, श्रीपाल, बब्लू यादव, नीरज यादव, चुनबद्दा यादव, संदीप, मथुरा, रामस्वरूप, नन्दू, रंजीत पाल, रामजी तिवारी, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, राजकुमार पाल, राजनारायण पाल, अजीत तिवारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


