तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, माहौल हुआ तिरंगामय

जनपद बांदा।

बांदा जनपद के कस्बा तिन्दवारी में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी की अध्यक्षता में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरस्वती बाल मंदिर, सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल एवं सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष लगाए, जिससे पूरा तिन्दवारी कस्बा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत रहे। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, वा लबी शुक्ला वा बड़ी संख्या में बी जे पी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में आशीष सिंह चंदेल, शिवम द्विवेदी और राहुल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar