सावन के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने किया कावड़िया भक्तों का सम्मान

जनपद बांदा।

सावन के पवित्र माह में विश्व हिंदू महासंघ, गौरक्षा समिति, जनपद बांदा द्वारा मंगलवार को कावड़िया भक्तों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बोल बम ग्रुप बांदा के सभी कावड़िया भोले के भक्तों को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा ठंडा पानी पिलाया गया और उन पर पुष्प वर्षा की गई। इसी क्रम में चित्रकूट बॉम्बेश्वर कावड़िया समिति बांदा के सभी कावड़ियों का भी पुष्प वर्षा एवं ठंडा जल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों समितियों के प्रमुखों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वातावरण “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति का उद्बोधन:

आज सावन का पावन महीना है और हमारे भोले के भक्त कंधे पर कावड़ लेकर नंगे पैर भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे हैं। ये तपस्या है, ये सनातन की शक्ति है।” उन्होंने कहा, “विश्व हिंदू महासंघ का सौभाग्य है कि आज हमें इन भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला। जो व्यक्ति गौमाता की रक्षा करता है और शिव भक्तों की सेवा करता है, उस पर साक्षात महादेव की कृपा होती है।” “बोल बम ग्रुप और चित्रकूट बॉम्बेश्वर समिति के सभी भक्त हमारे लिए पूजनीय हैं। आपकी आस्था ही इस देश की रीढ़ है। हम प्रार्थना करते हैं कि बाबा भोलेनाथ आप सभी की मनोकामना पूरी करें और आपकी यात्रा मंगलमय हो।” इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, नगर उपाध्यक्ष सूरज प्रजापति, लोहा सिंह, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar