138 वाँ एपिसोड “मन की बात” कार्यक्रम को कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन ने सुना

नगर पंचायत खागा के वार्ड नंबर 21 हरदो में सकुशल सुना गया मन की बात कार्यक्रम

नगर पंचायत खागा अंतर्गत हरदो बूथ नबर 21 में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन ने सुना इस कार्यक्रम में शनी सिंह सभासद हरदो ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। एलओसी पार कर वीर जवानों ने जो कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। यह भारत की आतंकवाद-विरोधी नीति का एक नया उदाहरण बना। उन्होंने याद दिलाया कि पहले आतंकी हमलों (जैसे 13 सितंबर 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई हमला) के बाद भी कार्रवाई की मांग होती थी, लेकिन अब भारत जीरो-टॉलरेंस नीति पर चल रहा है। बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने साफ संदेश दिया है कि आतंकवादियों को करारा जवाब मिलेगा।

देश की जनगणना का जिक्र

जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज हो चुकी है। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम व बर्फीले इलाकों में भी काम जारी है। उत्तराखंड के चमोली जिले के माना गांव (जिसे देश का पहला गांव कहा जाता है) से शुरुआत हुई, जहां 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत की जानकारी सबसे पहले ली गई। लगभग 2.60 करोड़ लोगों ने मोबाइल के जरिए खुद अपनी जानकारी डाली है। पीएम ने इसे राष्ट्रीय दायित्व बताया।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं में पीएम मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की जन्मजयंती को याद किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी ने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। रामजन्मभूमि आंदोलन को उन्होंने दिशा और ऊर्जा दी, जिसका परिणाम आज अयोध्या में भव्य मंदिर के रूप में दिख रहा है।

मोढेरा सूर्य मंदिर का विशेष जिक्र

मोढेरा सूर्य मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि 1026 ईस्वी में गजनी द्वारा सोमनाथ विध्वंस के साथ ही गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था। मंदिर का निर्माण 1025 में राजा भीमदेव ने कराया था। आज यह गांव देश का प्रथम सूर्य ग्राम (सोलर विलेज) बन चुका है।

सुंदरबन की महिलाओं की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि झारखाली की वे महिलाएं, जिनके पति बाघ के हमले में मारे गए थे, मैंग्रोव के जंगल लगा रही हैं। ये जंगल गांवों की प्राकृतिक सुरक्षा कवच बन रहे हैं और महिलाओं को आजीविका भी मिल रही है।

युवाओं को नशामुक्त बनाने का आह्वान

नशा मुक्त युवा अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लाखों युवाओं ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया है। यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा’ अभियान, गुजरात की मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता तथा महाराष्ट्र और मिजोरम में पोषण वाटिकाओं के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की।

पीएम मोदी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशवासियों की सकारात्मक कोशिशों को भी मंच दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में हम देश की कामयाबियों और नागरिकों के अच्छे प्रयासों पर चर्चा करते हैं। यह एपिसोड आकाशवाणी, दूरदर्शन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।