जनपद बांदा।
बांदा में श्री गणेशाय महोत्सव 2026 का गुरुवार को समापन हो गया। भक्तों ने नम आंखों से गणपति बप्पा को अंतिम विदाई दी और अगले बरस जल्दी आने की कामना की। बांदा शहर मुख्यालय में गणेश उत्सव के अंतिम दिन विभिन्न पंडालों से गणपति जी के विमान निकाले गए।
महाराणा प्रताप चौक, अशोक लाट सहित विभिन्न चौराहों से होते हुए शोभायात्रा केन नदी तट पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु डीजे और ढोल की थाप पर नाचते-गाते “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते नजर आए। केन नदी में विधि-विधान से बप्पा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रही। वहीं श्री गणेशाय महोत्सव समिति बांदा के द्वारा सभी गणपति समितियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


