यूनिवर्सिटी लाकर खागा नगर का नाम रोशन करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया को जोरदार ढंग से किया सम्मानित!

कार्यक्रम में भाजपा की विजयीपुर मंडल की अध्यक्ष प्रीती सिंह भी रहीं मौजूद!

खागा/फतेहपुर ::- आज दिनांक 09.08.2026 को व्यापार मंडल द्वारा जिलाअध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया को जिले में पहली यूनिवर्सिटी लाने पर उनके नई बाजार स्थिति निज निवास में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि हमारे खागा की शान,खागा कस्बे की पहचान को अपने सुंदर कार्यों से जिले ही नहीं,प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में कराने वाले,सहजता वा सरलता की प्रतिमूर्ति,ऐसे हमारे प्रिय अनुज जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने फतेहपुर जिले में यूनिवर्सिटी लाकर जहां हम सभी जनपदवासियों को गौरव की अनुभूति करने का अवसर प्रदान किया है,वहीं अपने स्व.पिता जी का नाम ठाकुर युगराज सिंह जी के नाम को भी अमरत्व करा कर इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। ऐसे मातृ वा पितृ भक्त,धार्मिक ,संस्कारिक पप्पू भैया जी का आज हमारा खागा व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा वा भाजपा की विजयीपुर मंडल अध्यक्ष वा टेसाही बुजुर्ग की ग्राम प्रधान श्रीमती प्रीती सिंह जी द्वारा पप्पू भैया को माला पहनाकर ,प्रतीक चिन्ह भेंटकर,वा अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार ढंग सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पप्पू भैया ने भी स्वागत में आए हुए सभी लोगों का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू ,खागा व्यापार मंडल के युवा महामंत्री अरुण मोदनवाल उर्फ राजू,खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, उपाध्यक्ष डा.आर सी राय साहब,उपाध्यक्ष गगन अग्रवाल,उपाध्यक्ष बबलू केशरवानी, सभासद,वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई ,संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी,महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत,मंत्री शमीम अहमद,इशरत भाई,समाजसेवी संजीत सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।