बसपा ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, कहा इस दुःख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ खड़ी है

जनपद बांदा।

बांदा के विधानसभा तिंदवारी के ग्राम सिंधनकला में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पूर्व सेक्टर अध्यक्ष सम्मानित रामसुफल “नेता जी” के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। बताते चलें कि दिनांक 03-08-2026 को दोपहर लगभग 02:30 बजे पैलानी पुल के ऊपर नेता जी के 30 वर्षीय पुत्र विनोद का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। परिवार के सदस्य जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को जिला संयोजक बसपा सम्मानित शिवबरन वर्मा एवं सेक्टर अध्यक्ष बसपा सम्मानित शिवबरन वर्मा सिंधनकला पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रेरणा दी। नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। अंत में सभी ने तथागत गौतम बुद्ध जी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar