पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनता की शिकायतें सुन किया उनका निस्तारण

जनपद बांदा।

जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में शनिवार दिनांक 08 अगस्त 2026 को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित टीमों को निर्देशित किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना गिरवां में राजस्व टीम के साथ जनता की शिकायतों को सुना गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar