डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डी एल पी ) पर हुई चर्चा

मिशन 2027 को सफल बनाने का दिया विशेष मन्त्र
फतेहपुर खागा ::- कोतवाली खागा अंतर्गत डाक बँगले में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन का अचानक आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती हैँ साथ ही सभी भाजपा के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री जी को दादी बनने की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दीं।
डाक बँगले में कुछ शिकायती पत्र भी आये जिनका त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया गया हैँ साथ ही पीड़ित को अश्वासन दिया गया की जल्द ही समस्याओ से निजात मिलेगी
राज्य मंत्री के अचानक दौरे से एक तरफ जहाँ भाजपा कार्यकर्त्ताओ उत्साह हैँ वही दूसरी तरफ भीतरघात करने वालों में हलचल का माहौल देखने को मिला अगर भाजपा को मिशन 2027 क्लियर करना हैँ तो अपनों के बीच छुपे आस्तीन के साँपो को पहचानना होगा।
इस मौके पर कृष्णा पासवान राज्य मंत्री, विमलेश पाण्डेय जिला मंत्री, ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष शनि सिंह सहित भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।


