जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 11,900 रुपये बरामद

टहरौली ::-  थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11,900 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक प्रभाकान्त साहू व कांस्टेबल गौरव सिंह को सूचना मिली कि ग्राम गाता में गुराई टोरिया स्थित सैय्यद वीर वाले बाबा की मजार जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमलापत पांचाल निवासी गढ़ीकरगांव, सरमन रायकवार निवासी बमनुआ, नीरज कुशवाहा निवासी टहरौली किला, गौरीशंकर शिवहरे निवासी बमनुआ और राजेश अहिरवार निवासी पिपरा को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से जुआ फड़ से 8,100 रुपये और जामा तलाशी में 3,800 रुपये समेत कुल 11,900 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रभाकान्त साहू, अश्वनी यादव, विकास कुमार, रोहित मौर्या, धर्मेंद्र, इस्लामुद्दीन, सुभाष कुमार, गौरव सिंह और मयंक शामिल रह
टहरौली झांसी कृष्णकांत
की रिपोर्ट