मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अन्तरराज्जीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 07 जुलाई 2026 को थाना बदौसा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान तुर्रा पुल मोड़ थाना बदौसा पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट आते हुए रोककर पूछताछ की गयी। वाहन पर अंकित नम्बर प्लेट UP78FW0749 के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर अभियुक्त कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। कढाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल उसने वर्ष 2023 में जनपद कानपुर नगर से चोरी की है व फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भ्रमण करता है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस संबंध में थाना नौबस्ता जनपद कानपुर में मु०अ०स० 412/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल (चोरी की हीरो पैशन) तथा एक कूटरचित नम्बर प्लेट बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त में मोहित पुत्र किशन बिहारी निवासी ग्राम खुदावली थाना दिनारा जनपद शिवपुरी (म०प्र०) मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 127/2026 धारा 317(2)/319(2)/336(3)/340(2) बीएनएस थाना बदौसा जनपद बांदा, मु०अ०सं० 412/2023 धारा 379 भादवि थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० आशीष पटेरिया, कां० मिथिलेश कुमार, कां० राहुल कुमार मौर्य मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट