बांदा पुलिस परिवार द्वारा मृत पुलिसकर्मी को रीत चढ़ाकर दी गई श्रद्धांजलि, मृतक के परिजनों को ढ़ांढस बंधा हर सम्भव मदद् का दिया आश्वाशन

जनपद बांदा।

बांदा में रविवार दिनांक 28 जून 2026 को पुलिस लाइन में शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। गौरतलब हो कि जनपद में थाना चिल्ला में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह भदौरिया जनपद कानपुर नगर के रहने वाले थे तथा वर्ष 2019 में आरक्षी के पद पर जनपद बांदा से उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे। आरक्षी अनुराग सिंह भदौरिया वर्ष 2019 से जनपद बांदा में नियुक्त हुए थे। रविवार दिनांक 28 जून 2026 को यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने से उनकी असामयिक दु:खद मृत्यु हो गई। पुलिस लाइन में आज पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई। मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है। सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar