सपा की मासिक बैठक में बाबासाहेब डॉ० अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाने पर दिया जोर

जनपद बांदा।

समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू से विधायक विशंभर सिंह यादव रहे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर बल दिया और 14 अप्रैल को होने वाली बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाने पर चर्चा हुई। अंबेडकर जी की जयंती पूरे जनपद में सेक्टरों और जोन में मनाने का आदेश प्रदेश कार्यालय से आया है, जिसको बहुत ही धूम धाम और शानदार तरीके से दलित बस्तियों में और पीडीए परिवार के बीच मनाने कि बात कही गई। विधायक विशंभर यादव ने अपने भाषण में कहा कि हर हाल में 2027 में समाजवादी सरकार बनाना है, तभी सबका मान सम्मान सुरक्षित रहेगा, जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने अपने भाषण में सभी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने अपने सेक्टर जोन बूथ में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उपस्थित रहे और सभा का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन नन्द किशोर यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, आत्माराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा, उर्मिला वर्मा, सुमन दिवाकर,रंजना सिंह, शगुफ्ता सिद्दकी, पूर्व प्रत्याशी भरत दिवाकर, प्रमोद निषाद, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, दिलीप पटवा, विवेक बिंद् तिवारी, अशोक पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, वृंदावन वैश्य, ब्रजेश पटेल, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, छेदी लाल गुप्ता, सत्य नारायण सोनकर, पुत्तन सिंह, महेंद्र पाल लोधी, विकास सिंह, नासिर खान, श्याम बाबू खंगार, रवि दिवाकर, निलेश श्रीवास, आमिर खान, प्रमोद यादव, इरफान खान, आदिल खान, नेतराम, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Crime 24 Hours/ ब्यूरो रिपोर्ट