जनपद बांदा।
बांदा जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद में एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 05 मार्च 2026, रविवार को जे.एन. कॉलेज, बांदा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले के किसी भी स्कूल की टीमें भाग ले सकती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें दो सर्वश्रेष्ठ रेडर, दो सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर तथा एक उत्कृष्ट ऑलराउंडर को कबड्डी किट प्रदान की जाएगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव, अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने सभी स्कूलों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के कौशल विकास और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Crime 24 Hours/Mitesh Kumar



