जय श्री राम, बाला जी महाराज की जय के जय घोष से गूंजा मंदिर परिसर
खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मे नगर पंचायत खागा के विभिन्न स्थानों मे सुन्दर कांड का पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण हुवा नौबस्ता रोड खागा बड़े हनुमान मंदिर, श्री धाम अकोढ़िया, कैंनाल रोड, किशनपुर रोड सहित ज़्यादातर स्थानों मे भक्तो को सुखद अनुभूति हुई.
भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
इसी क्रम मे विजय नगर खागा के कुछ युवाओं ने सुन्दर कांड के उपरांत प्रसाद वितरण किया युवाओं का इस तरह से सनातन धर्म के प्रति सच्ची लगन को देखते हैँ तो ऐसा प्रतीत होता हैँ की अब वो दिन दूर नहीं ज़ब हर एक सनातनी को अपने आप पर गर्व महसूस होगा
कहते हैँ “जिस ओर जवानी चलती हैँ, उस ओर ज़माना चलता हैँ ” इस मौके पर दिनकर मिश्रा, शुभम कुमार द्विवेदी, प्रद्युम्न मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, हर्षित शुक्ला, अंशू सिंह, रविंद्र प्रजापति, अमन पाण्डेय, शिवम मिश्रा, अलोक कुमार केशरवानी सहित स्थानीय बंधू उपस्थित रहे.
Crime24hours /समाचार संपादक अलोक कुमार केशरवानी



