Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा द्वारा घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह पटेल ने कलेक्ट्रेट में जमा किया नामांकन पत्र व बालमुकुंद शुक्ला का किया गया भव्य स्वागत

बांदा 26 जून

भाजपा द्वारा घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह पटेल ने आज सादगी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके पहले जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह पटेल तथा भाजपा द्वारा घोषित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला का कार्यालय के सभागार में स्वागत समारोह पूर्वक फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।

जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में दोनों नेताओं का स्वागत समारोह महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रमशः बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ,सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ,लवलेश सिंह के उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दोनों नेताओं का भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेमा देवी निषाद ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा की ताकत बढ़ाई।जिला पदाधिकारियों द्वारा यहां उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुनील सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धारित पार्टी है। जहां तमाम बाहुबलियों को किनारे करते हुए मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने अवसर दिया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा ने कहा की लगातार कार्य करते हुए नई आशा और नई ऊर्जा के साथ जब कार्यकर्ता कार्य को करता है तो कोई भी काम छोटा नहीं होता है। जिला अध्यक्ष रामकिशन निषाद द्वारा सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। समारोह का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, सीताराम वर्मा, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, रामकरण सिंह बच्चन, श्याम सिंह एडवोकेट ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मोहन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आरिफ खान, निरुपमा सिंह, पार्वती गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजेश सेन, डॉक्टर पी एन वर्मा, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अनूप सिंह, श्याम बाबू पाल, अशोक राजपूत, शिव शंकर भोले, बड़े लाल सिंह पटेल, महा नारायण शुक्ला, अरुण सिंह पटेल, सिघौली प्रधान अरुण कुमार शुक्ला सहित जिला पंचायत सदस्यों में श्वेता सिंह गौर, संतराम सिंह, मंजू सिंह, सदाशिव अनुरागी तथा प्रेमा देवी निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के समापन अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में एक वृक्ष रोपित किया गया।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!