प्रतापगढ़

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के प्रवक्ता बने रिपु रंजन सिन्हा

भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी को विश्व स्तरीय सोंच रखने वाली एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के रूप में पूरे भारत वर्ष में प्रोजेक्ट किया जा रहा है पार्टी के सारे सम्मानित सदस्य पूरे भारत वर्ष के लिए अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर रहे हैं,
श्री रिपु रंजन सिन्हा जी राजस्थान के जयपुर में प्रोफेसर हैं।इन्होंने सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग किया फिर पी एच डी किया और अभी काफी देशों में विभिन्न उच्य संस्थानों में उच्य पदों पर पदस्थ हैं।
श्री सिन्हा का कहना है कि प्रदेश का सम्बंध देश से है और देश का संबंध विदेश से है।ये जमाना है Globalization का और अभी विश्व को परिवार मानने वाली पार्टी की जरूरत है जो कि भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने की बात कहे।
हमने काफी पार्टीयों का विचारधाराएं को पढ़ा और अनुभब भी किया लेकिन भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी की विचारधारा सभी पार्टीयों से भिन्न है।
भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये कहना है कि हमे अपनी ऊर्जा देश का विकाश एवं सकारात्मक कार्यों में लगाना है।हमें किसी भी पार्टी का बुराई नही करना है।
श्री सिन्हा ने कहा कि हम पार्टी अध्यक्ष श्री पंकज कुमार शर्मा जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि इन्होंने हमे यह जिम्मेदारी सौपी है।
राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद कुमार शुक्ला व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री सिन्हा जी को बधाई दी है।

रिपोर्ट शिव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!