खागा मे राज्यमंत्री ने संकल्प यात्रा का अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह के नगरी मे किया भब्य स्वागत व अभिनंदन

 

फतेहपुर खागा ::- 18 सितंबर क़ो वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम से गंगा जल लेकर बाइक द्वारा गुजरात के बड़नगर जा रही संकल्प यात्रा का आज खागा नगर में भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के खागा पहुँचने पर उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने अपनी विधानसभा खागा, अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह की नगरी में यात्रियों को माला, फूल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। संकल्प यात्रा पूर्वी बाईपास से नगर मे भ्रमण करते हुये पहुंचे पश्चिमी बाईपास यशराज रिसार्ट वहां पर सभी क़ो कराया गया जलपान व भोजन.

यात्रियों ने बताया की प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र से बाबा काशी विश्वनाथ का पवित्र गंगाजल लेकर गुजरात के बड़नगर तक की यह संकल्प यात्रा बाइक से पूरी कर रहे हैं। जो विभिन्न राज्यों मे भ्रमण करते हुये जायेंगे.