विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया

जनपद बांदा।

जनपद बाँदा में निर्वाचन तैयारियों के क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के समक्ष निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मशीनों को अलग वेयरहाउस में सुरक्षित रखे जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। कुल मतदेय स्थलों (बूथों) के 8 प्रतिशत के अनुरूप 123 बीयू-सीयू (बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट) राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अलग वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गईं। ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 20 नवम्बर 2026 से जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट