जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना मरका पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 16/17.11.2026 की देर रात्रि थाना मरका पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान यमुना ब्रिज ग्राम असोथर थाना मरका के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से कुल 01 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मरका पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रावेंद्र उर्फ राजू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गुजैनी थाना मरका जनपद बांदा मौके पर उपस्थित रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 171/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मरका जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० राजेश कुमार थाना मरका, कां० महेंद्र कुमार, कां० पुनीत त्रिपाठी मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


