श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास ने भक्त प्रहलाद की तपस्या, नरसिंह अवतार गिरिराज पूजन कथा का रसपान कराया

जनपद बांदा।

जनपद के कमासिन में श्री रामलीला प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास अजय अवस्थी ने भक्त पहलाद की भक्ति भगवान के दर्शन सहित पिता हिरण्यकश्यप से भक्त प्रहलाद की रक्षा खम्ब से नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट होने की कथा समुद्र मंथन से निकले 14 रत्न माता लक्ष्मी द्वारा लेकर पहुंचने भगवान के 12 अवतारों का सुंदर वर्णन करते हुए गोकुल में भगवान कृष्ण के जन्म होने का भावपूर्ण वर्णन कर श्रोता भक्तों को अमृत रूपी कथा का रसपान कराया। कथा परीक्षित ओमप्रकाश मिश्रा सपरिवार कथा पंडाल में मौजूद सभी श्रोता भक्तों को भगवान के अवतरित होने पर सारी व्यवस्था अनुकूल होने और भगवान राम का जन्म सूर्यवंश में होने द्वापर में भगवान कृष्ण का मध्य रात में अवतार होने नंद बाबा द्वारा भगवान के जन्म पर 2 लाख गौ माता को बड़े भाव से ब्राह्मणों को दान करने बधाई गीतों का भावपूर्ण गायन संगीत मंडली ने कर सभी श्रोता भक्तों में कृष्ण भक्ति की रस गंगा में डुबाया। कंस द्वारा कृष्ण के गोकुल में पैदा होने की खबरयोग माया की आकाश वाणी से पा कर पूतना को गोकुल भगवान कृष्ण को मारने की कथा का भी वर्णन श्रोता भक्तों को कराते हुए गिरिराज पूजन 56 भोग की कथा वृतांत का विस्तार से वर्णन कर सभी श्रोता भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में भागवत भगवान की आरती के साथ प्रसाद वितरण के साथ कथा विश्राम हुई। कथा पंडाल में कस्बा कमासिन के श्रद्धावान पुरुष माताये व नवयुवकों ने बड़े भाव से कथा श्रवण किया।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar