फतेहपुर खाग ::- कोतवाली खागा अंतर्गत रामलीला ग्राउंड मेला में अनिल कुमार पुत्र रामधनी ग्राम पैगम्बरपुर बकरी ब्लाक असोथर थाना गाजीपुर परिवार के साथ मेला देखने लगभग 4 बजे आया था मेला देखने के दौरान उसका पर्स मेला ग्राउंड में कही गुम हो गया था जिसकी मौखिक सूचना पुलिस चौकी क़स्बा खागा में दी गईं।
गिरीश जी क़स्बा चौकी इंचार्ज व कंस्टेबल रिषभ गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुवे पर्श को मात्र 2 घंटे के अंदर खोजबीन करते हुवे एक महिला से बरामद किया क़स्बा चौकी इंचार्ज ने बताया की उक्त महिला को यह पर्स रावण के पास मिला था जिसमे आधारकार्ड, पैन कार्ड व लगभग हज़ार रूपये पर्स में थे जिसे उक्त व्यक्ति को क़स्बा चौकी खागा में बुलाकर सकुशल दे दिया गया हैँ। पर्स मिलने के उपरांत अनिल कुमार पुत्र रामधनी ने कहा की गिरीश जी जैसे क़स्बा इंचार्ज अगर हर एक चौकी में हो तो आखरी पायदान पर खड़ा हर एक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा।


